Jan Bharat Samachar

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में रंगा पुणे – स्कूलों में तिरंगामय माहौल, ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगी सजावट

Spread the love

पुणे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विद्यालयों और ऐतिहासिक स्थलों में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। अनेक स्कूलों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास जोरों पर है।

म.न.पा. विद्यानिकेतन स्कूल क्र. 1 में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और परेड की तैयारी के साथ-साथ कला व हस्तशिल्प में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगी राखियां और विभिन्न सजावटी वस्तुएं तैयार कीं, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने “तिरंगामय स्वतंत्रता दिवस” विषय पर सुंदर चित्र बनाए। विद्यालय परिसर तिरंगे रंगों से सजा हुआ है, जिससे माहौल और भी देशभक्ति से सराबोर हो गया है।

उधर, पूरे पुणे शहर में स्वतंत्रता दिवस के स्वागत के लिए भव्य सजावट की गई है। बालगंधर्व रंग मंदिर, पुणे महानगरपालिका भवन, शनिवार वाड़ा, लाल महल, पुणे सिटी पोस्ट ऑफिस और लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर जैसी ऐतिहासिक इमारतें तिरंगी विद्युत रोशनी से जगमगा रही हैं। रात के समय इन स्थलों का नजारा देखते ही बनता है, मानो पूरा शहर तिरंगे में रंग गया हो।

देशभक्ति के इस माहौल में पुणे के नागरिक स्वतंत्रता दिवस के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version