Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे फेस्टिवल श्री की प्रतिष्ठा मनपा आयुक्त नवल किशोर राम के हाथों संपन्न

Spread the love

पुणे। ३७वें पुणे फेस्टिवल के श्री की प्रतिष्ठा होटल सारस, नेहरू स्टेडियम में सुबह 10:45 बजे पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम और उनकी पत्नी श्रीमती माला राम के हाथों विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर पौराहित्य वेदमूर्ति पं. धनंजय घाटे गुरुजी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट की गई थी।

इस मौके पर पुणे फेस्टिवल के उपाध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, मुख्य संयोजक एड. अभय छाजेड़, पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे, सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतीश देसाई, पूर्व नगरसेविका लता राजगुरु, प्रवीण प्र. वाळिंबे, प्रसन्न गोखले, काका धर्मावत, बालासाहेब अमराळे, विनोद सुर्वे, नामदेव चाळके, सचिन साळुंके, द. स. पोळेकर, अशोक मेमजादे, कर्ना उपाध्याय, सुभाष सुर्वे, श्रद्धा गायकवाड, अमोल दुर्वे, सचिन खवले, अनिरुद्ध लढ्ढा, आबा जगताप, विजय शेटे, अहमद शेख, नावेद शेख, अनिकेत गायकवाड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version