Jan Bharat Samachar

मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने किया श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन और आरती

Spread the love

पुणे : महाराष्ट्र राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा, वस्त्र उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने आज पुणे के ऐतिहासिक ‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट’ में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उद्योगपति और समाजसेवी पुनित बालन भी उपस्थित थे।गणेश आरती के बाद दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की और ट्रस्ट की ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन के लिए लोगों की भीड़, बारिश के बावजूद लोगों की लम्बी लाइन

पुणे शहर की ऐतिहासिक और श्रद्धा से परिपूर्ण गणेशोत्सव परंपरा में खास स्थान रखने वाले **श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति** के दर्शन के लिए आज भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें मंदिर प्रांगण के बाहर देखी गईं, जो समय के साथ और भी लंबी होती चली गईं। आज हो रही तेज़ बारिश ने भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। आज लोग छातों और बरसाती कपड़ों के साथ भक्तगण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखे। आयोजकों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी — जैसे रेन शेड, मेडिकल सहायता केंद्र और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती।

 

श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति पुणे का पहला सार्वजनिक गणेशोत्सव माना जाता है, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता संग्राम के समय हुई थी। हर वर्ष हजारों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। गौरतलब है कि श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ने 1892 में सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत की थी, जिससे प्रेरित होकर लोकमान्य तिलक ने अगले वर्ष इसे जन-आंदोलन का रूप दिया। यही कारण है कि यहां का गणेशोत्सव ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस बार के आकर्षण:

श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आरती, भजन संध्या और पारंपरिक ढोल-ताशा का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

Exit mobile version