Site icon Jan Bharat Samachar

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 : आर.एम.एस. ‘बी’ डिवीजन पुणे में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

पुणे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आर.एम.एस. ‘बी’ डिवीजन, पुणे (8, विल्सन गार्डन) कार्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरणात विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में तेज चाल प्रतियोगिता, नींबू-चम्मच दौड़ और रस्सी कूद जैसे मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक खेल शामिल किए गए थे। एच.आर.ओ. पुणे और डिवीजन ऑफिस पुणे के लगभग 25 से 30 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

इस अवसर पर उप अधीक्षक, एस.आर.एम. ‘बी’ मंडल पुणे श्री जी.एच. वडुरकर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कर्मियों को अपने दैनिक जीवन में खेल को शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए आर.एम.एस. ‘बी’ डिवीजन पुणे के अधीक्षक श्री बी.पी. एरंडे का मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व

यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) पर प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य खेल और खेल संस्कृति का जीवन में महत्व उजागर करना है।

खेल शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक चातुर्य और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

भारत सरकार इस दिन ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार’ प्रदान कर खिलाड़ियों का सम्मान करती है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम से कर्मचारियों में उत्साह, ऊर्जा और एकता की भावना में वृद्धि हुई।

Exit mobile version