Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे पुस्तक महोत्सव का पहला ‘हेरिटेज वॉक’ सफल

Spread the love

पुणे। गणेशोत्सव के अवसर पर पुणे पुस्तक महोत्सव की ओर से पहली बार आयोजित हेरिटेज वॉक को पुणेकरों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। शनिवार 30 अगस्त को सोमवार पेठ स्थित ऐतिहासिक त्रिशुंड गणपति मंदिर परिसर में हुए इस वॉक में 100 से अधिक नागरिक शामिल हुए।

इतिहासकार अमोघ वैद्य ने मंदिर की अद्वितीय शिल्पकला, पेशवाकालीन महत्व और पुणे शहर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों से उसके संबंधों पर जानकारी दी। नागरिकों ने गणपति दर्शन के साथ-साथ शहर का इतिहास जानने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

संयोजक राजेश पांडे ने कहा, “पहले ही वॉक को मिले इस प्रतिसाद से हम प्रोत्साहित हैं। अब हर महीने दो हेरिटेज वॉक आयोजित किए जाएंगे।”

इस पहल से पुणे पुस्तक महोत्सव ने साहित्यिक आंदोलन के साथ-साथ शहर की ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Exit mobile version