Site icon Jan Bharat Samachar

उपमुख्यमंत्री मा. देवेंद्रजी फडणवीस ने पुणे के मानाचा चौथा श्री तुळशीबाग गणेशोत्सव मंडल में दर्शन

Spread the love

पुणे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री मा. देवेंद्रजी फडणवीस ने पुणे के मानाचा चौथा श्री तुळशीबाग गणेशोत्सव मंडल में दर्शन लेकर आरती की। इस अवसर पर मंडल की ओर से उनका सत्कार एवं सम्मान किया गया।

आरती के समय मंडल परिसर में भारी भीड़ उमड़ी थी। भक्तगणों ने “गणपती बाप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण मंगलमय कर दिया। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने गणराय के चरणों में महाराष्ट्र की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री मुरलीधर माहोल, अध्यक्ष विकास पवार उपाध्यक्ष विनायक कदम,  नितिन पंडित सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे.

मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का यह दौरा मंडल के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मानाच्या गणपतींच्या आरत्या में सहभागी होते हैं और गणराय का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

तुळशीबाग मंडल पुणे के मानाचे मंडल (मानाचा गणपति) के रूप में प्रसिद्ध है और हर वर्ष लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।

Exit mobile version