Site icon Jan Bharat Samachar

गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा : प्रतियोगिता और पोर्टल को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसाद

Spread the love

पुणे। राज्य सरकार ने 2025 से गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा प्रदान किया है। इस राज्य महाउत्सव के अंतर्गत आयोजित “महाराष्ट्र राज्य उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल प्रतियोगिता” का दायरा इस वर्ष से तालुका स्तर तक बढ़ा दिया गया है। अब जिला और राज्य स्तर के साथ-साथ तालुका स्तर पर भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में पूरे महाराष्ट्र से कुल 404 मंडलों ने भाग लिया है और फिलहाल संबंधित तालुकों में परीक्षण कार्य चल रहा है।

राज्य महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण घरगुती व सार्वजनिक गणेशोत्सव के फोटो अपलोड करने के लिए बनाए गए विशेष पोर्टल को मिल रहा प्रतिसाद है। इस पोर्टल पर बड़ी संख्या में भक्त अपने घरगुती बप्पा और मंडलों की तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक घरगुती गणेश और 70 से ज्यादा सार्वजनिक मंडलों की छवियां अपलोड की जा चुकी हैं। इस सुविधा से भक्तों को घर बैठे ही महाराष्ट्र के कोने-कोने में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन संभव हो रहे हैं।

साथ ही, राज्य के प्रसिद्ध गणपति मंदिरों और मंडलों जैसे मुंबई का लालबागचा राजा, मुंबईचा राजा, खेतवाडी गणराज, पुणे का दगडूशेठ हलवाई, श्री सिद्धिविनायक मंदिर, अष्टविनायक और टिटवाले गणपति का सीधा दर्शन भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। इससे न केवल महाराष्ट्र बल्कि दुनिया भर के गणेश भक्तों के लिए एक क्लिक पर दर्शन संभव हो गया है।

इस व्यापक प्रतिसाद पर राज्य के सांस्कृतिक कार्यमंत्री एड. आशीष शेलार ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया है और अधिकाधिक मंडलों व नागरिकों से ganeshotsav.pldmak.co.in पोर्टल पर फोटो अपलोड कर राज्य महाउत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

Exit mobile version