Site icon Jan Bharat Samachar

प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिदे ‘जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पर्यावरण जीवन गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित

Spread the love

पुणे। पद्मश्री शंकर बापू आपेगांवकर चैरिटेबल ट्रस्ट, निर्मिती मीडिया सॉल्यूशंस व शैलराज स्टूडियो संगीत विद्यालय ने पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रसिद्ध अभिनेता और सह्याद्री देवराई फाउंडेशन के संस्थापक सयाजी शिदे को जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पर्यावरण जीवन गौरव पुरस्कार ऑक्सीजन पार्क के जनक रमेश खरमाले के शुभहाथों प्रदान किया गया।

इस अवसर पर यहां पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, देवीदास झुरुंगे, विवेक गपाट, सुधीर चव्हाण, बापू पुणेकर, डॉ. शंतनु जगदाले, प्रशांत बोगम, स्वागताध्यक्ष डॉ. राजेंद्र खेडेकर, एडवोकेट पांडुरंग थोरवे, डॉ. चंद्रशेखर चिंचोलीकर, स्वाति खरमाले, कवि भरत दौंडकर, डीवायएसपी पांडुरंग सोनवणे, बालासाहेब केमकर, रोहिणी भोसले आदि गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री शंकर बापू आपेगांवकर चैरिटेबल ट्रस्ट के विवेक गपाट, निर्मिती मीडिया सॉल्यूशंस के देवीदास झुरुंगे व शैलराज स्टूडियो संगीत विद्यालय के सुधीर चव्हाण की ओर से सफलतापूर्वक किया गया था।

Exit mobile version