Site icon Jan Bharat Samachar

बारिश से गिरे 10 पेड़, अग्निशमन विभाग ने तुरंत हटाए

Spread the love

पिंपरी। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में 14 और 15 सितंबर 2025 को हुई जोरदार बारिश के चलते 10 स्थानों पर पेड़ गिर गए। इस बात की जानकारी मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारू किया। इनमें से कुछ पेड़ घरों और दीवारों पर आंशिक रूप से गिरे थे, जिन्हें पूरी तरह गिरने का खतरा था। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पेड़ों को भी पूरी तरह हटाया गया।

शहर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह पेड़ और शाखाएं टूटकर गिरीं। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के मुख्य नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई, जिसके बाद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ों व शाखाओं को हटाने का काम शुरू किया। 14 और 15 सितंबर (शाम 4 बजे तक) के दौरान कुल 10 स्थानों पर पेड़ हटाकर मार्गों को साफ किया गया, ऐसी जानकारी अग्निशमन विभाग ने दी।

अग्निशमन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आधे गिरे हुए पेड़ों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

अग्निशमन विभाग के महत्त्वपूर्ण संपर्क नंबर:

पिंपरी मुख्य अग्निशमन केंद्र – 9922501475

भोसरी अग्निशमन केंद्र – 9922501476

प्राधिकरण अग्निशमन केंद्र – 9922501477

चिखली अग्निशमन केंद्र – 8669694101

थेरगांव अग्निशमन केंद्र – 7030907999

रहाटणी अग्निशमन केंद्र – 9922501478

मोशी अग्निशमन केंद्र – 7264943333

तळवडे अग्निशमन केंद्र – 9552523101

चोविसावाड़ी अग्निशमन केंद्र – 8484803101

नेहरूनगर अग्निशमन केंद्र – 8484051101

Exit mobile version