Site icon Jan Bharat Samachar

विनोद सोलंकी की अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर नियुक्ति

Spread the love

पुणे. विनोद सोलंकी को अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनका नियुक्ति पत्र महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी के हस्ते प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी, राष्ट्रीय सदस्य जिनेंद्र कावेडिया, महाराष्ट्र महामंत्री विकास अच्छा, मयूर सरनोत, श्रीमल वेदमूथा, अभिजीत शाह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे।

विनोद सोलंकी लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और जात-पात तथा धर्म से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं को सुलझाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। उनके कार्यों की सराहना करते हुए ही उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version