Site icon Jan Bharat Samachar

सोलापुर जिले के बाढ़ग्रस्त गांवों तक पहुँचा “एक हाथ मदद का” 

Spread the love

सोलापुर/पुणे : हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित सोलापुर जिले के शिंगोली और तिन्हे गांवों के बाढ़ग्रस्त परिवारों की मदद के लिए साम्राज्या प्रतिष्ठान, खड़की पुणे आगे आई है।

बाढ़ से इन गांवों में घर, खेती और जीवनयापन के साधनों का भारी नुकसान हुआ था। इस कठिन परिस्थिति में साम्राज्या प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने स्वयं गांवों का दौरा कर ज़रूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई।

साम्राज्या प्रतिष्ठान  की ओर से अन्न, कपड़े, पीने का पानी और आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं सदस्य स्वयं उपस्थित रहकर पीड़ितों का दुख साझा किया और “माणुसकीची सेवा हाच आमचा धर्म” (मानवता की सेवा ही हमारा धर्म है) के संदेश को साकार किया।

 

 

कोट _

इस पहल के माध्यम से साम्राज्या प्रतिष्ठान ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपक्रम साम्राज्या प्रतिष्ठान, खड़की द्वारा आयोजित  किया गया है,इसके साथ ही लोगों से अपील है कि इस पहल में अपना सहयोग दे।

— साम्राज्या प्रतिष्ठान, खड़की, पुणे

Exit mobile version