Site icon Jan Bharat Samachar

आकलन के बाद ही तय होगी युति की दिशा : मुख्यमंत्री फडणवीस

Spread the love

पुणे :

शनिवार को भाजपा की पश्चिम विभागीय समीक्षा बैठक पुणे में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश पदाधिकारी और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन की स्थिति का आकलन किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भाजपा सभी विभागों की पंचायत समितियों, महापालिकाओं, नगरपालिका और जिला परिषदों का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने बताया, “आज हमने पश्चिम महाराष्ट्र का आकलन किया, अब कोकण विभाग की समीक्षा मुंबई में करेंगे। पिछले चुनाव की स्थिति और मौजूदा माहौल का तुलनात्मक विश्लेषण किया जा रहा है।”

गठबंधन पर बोले सीएम — “जहां संभव हो, वहां युति का प्रयास”

फडणवीस ने कहा कि पार्टी अभी गठबंधन (युति) पर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले रही है। “हमने जिला स्तर पर अधिकार दिए हैं कि जहां युति संभव हो, वहां प्रयास किए जाएं। जहां नहीं, वहां भाजपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। लेकिन सहयोगी दलों पर तीखी आलोचना से बचने के निर्देश दिए गए हैं,” उन्होंने कहा।

संगठन की मजबूती पर जोर, जल्द बनेगी राज्य कार्यकारिणी,अगले आठ-दस दिनों में राज्य कार्यकारिणी की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले आठ से दस दिनों में भाजपा की नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में पार्टी काम कर रही है।विधायक जयंत पाटिल और गोपीचंद पडलकर के बीच चल रही व्यक्तिगत टिप्पणियों पर सीएम फडणवीस ने असहमति जताई। उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत हमला किसी पर नहीं होना चाहिए। हमने पडलकर को हिदायत दी है और चंद्रकांत पाटिल ने भी विवाद समाप्त करने की बात कही है।”राज्य में होनेवाले स्थानीय निकाय किया। के चुनाव अकेले दम पर लड़ने को तैयारी भाजपा नहीं कर रही है। इन चुनावों को महायुति में शामिल 13 दलों के मिलकर एकसाथ लड़ने का हमारा प्रयास है। अपवाद स्वरूप कहीं अलग से चुनाव लड़ने की नौबत आई तो भी हमारे बीच मतभेद नहीं हों, इसका ध्यान रखा जाएगा। भविष्य में महायुति अटूट बनी रहे, इसका हम विशेष ख्याल रखेंगे।

जैन समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त किया

कबूतरों को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि “जैन मुनि सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं, अहिंसा और शांति का संदेश देते हैं। उनका हम गहरा सम्मान करते हैं। किसी ने कुछ अनुचित कहा होगा तो वह मुझे ज्ञात नहीं।”अहिंसा सिखाने का काम जैन करते हैं। उनका हम बहुत सम्मान करते हैं। जो कोई कुछ भी बोला होगा, वह मुझे पता नहीं। उद्धव ठाकरे के मोर्चा निकालने पर फडणवीस ने कहा कि विपक्ष का काम है आलोचना करना। किसानों को मदद मिलनी चाहिए, इसपर उनका विश्वास है। अगर मदद नहीं मिली तो वे (विपक्ष) सड़कों पर उतरेंगे। हम मदद देंगे।

 

 

 

Exit mobile version