Jan Bharat Samachar

आपदाग्रस्त मराठवाड़ा और सोलापुर के लिए पिंपरी-चिंचवड से 50 ट्रक राहत सामग्री रवाना

Spread the love

आपदाग्रस्तों की मदद के लिए पिंपरी-चिंचवडकरों की मजबूत एकजुटता

पिंपरी-चिंचवड | प्रतिनिधि : मराठवाड़ा और सोलापुर जिले समेत राज्य के अन्य आपदाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों और मजदूरों की मदद के लिए पिंपरी-चिंचवड से एक ही दिन में 50 ट्रक राहत सामग्री रवाना की गई।
एक हाथ मदद का” इस जनसहभागी अभियान के माध्यम से करीब 18,400 परिवारों तक यह सहायता पहुंचेगी, जिसमें 100 से अधिक गांवों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। इस मानवीय पहल ने पूरे महाराष्ट्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है।इस अभियान का नेतृत्व हिंदुभूषण स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष और भाजपा विधायक महेश लांडगे ने किया। नागरिकों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जुटाई गई इस मदद में जीवन आवश्यक वस्तुएं और अन्नधान्य शामिल हैं।राहत सामग्री रवाना करने से पहले मोशी स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शन केंद्र में वाहनों का पूजन किया गया। इसके बाद 50 ट्रक और लगभग 300 स्वयंसेवक राहत वितरण के लिए मराठवाड़ा की ओर रवाना हुए।

विधायक महेश लांडगे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 31,628 करोड़ रुपये का सहायता पैकेज घोषित किया है।पूर में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, घरों, पशुओं और संपत्ति के नुकसान की भरपाई तथा मंत्री-विधायक अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा, “मानवता हमारी संस्कृति की पहचान है। पिंपरी-चिंचवडकर हमेशा हर आपदा में आगे आते हैं। लोकसहभाग के माध्यम से व्यापक स्तर पर मदद जुटाई जा रही है।”


प्रतिक्रिया:
“महाराष्ट्र में जब भी आपदा आती है, पिंपरी-चिंचवडकर हमेशा मानवता के दृष्टिकोण से आगे आते हैं। पश्चिम महाराष्ट्र की बाढ़ और कोकण के चक्रवात में भी हमने ‘एक हाथ मदद का’ अभियान चलाया था। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के मार्गदर्शन में मराठवाड़ा के पूरग्रस्तों की दिवाली मीठी बनाने का संकल्प लिया है।
पहले चरण में जीवन आवश्यक वस्तुएं, दूसरे चरण में गोदान और तीसरे चरण में शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।”
महेश लांडगे, विधायक, भाजपा, पिंपरी-चिंचवड (पुणे)

Exit mobile version