Jan Bharat Samachar

राजनीतिक सरगर्मी के बीच प्रभाग क्रमांक 27(अ) — नवी पेठ-पर्वती (अनुसूचित जाति, पुरुष) सीट से एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता  धनंजय बिष्णु जाधव ने पेश की अपनी दावेदारी 

Spread the love

पुणे. राजनीतिक सरगर्मी के बीच प्रभाग क्रमांक 27(अ) — नवी पेठ-पर्वती (अनुसूचित जाति, पुरुष) सीट से एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता  धनंजय बिष्णु जाधव ने  अपनी दावेदारी की है.

इन्होंने पिछले 9 वर्षों से बिना किसी पद पर रहते हुए भी जनता की सेवा में लगातार सक्रिय रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और हर छोटी-बड़ी जरूरत पर तत्पर प्रतिक्रिया देते हैं।

सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उन्होंने जिले, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है। युवाओं में खेल और स्वास्थ्य के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हर वर्ष लाखों रुपए के पुरस्कार दिए जाते हैं। यही नहीं, जिले की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा प्रतिभागियों वाली शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता की 15 वर्षों से निरंतर मेजबानी करते आ रहे हैं।

महिला एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क प्रशिक्षण कक्षाओं और कोर्सेस का आयोजन भी लगातार किया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष कला, खेल और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को उभारने का कार्य किया गया है। खिलाड़ियों के सम्मान में क्रीड़ा गौरव पुरस्कार और कलाकारों को कला गौरव सम्मान देने की परंपरा भी जारी रखी है।

कोट_

उनका कहना है कि “काम की निरंतरता ही हमारी पहचान है”, और इसी सोच के साथ वे जनता की सेवा में समर्पित हैं। क्षेत्र के नागरिक उन्हें बड़े ही अपनत्व से “नेता नहीं, कार्यकर्ता — अपना धनूभाऊ” कहकर पुकारते हैं।

प्रभाग क्रमांक 27(अ) — नवी पेठ-पर्वती (अनुसूचित जाति, पुरुष) सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय बिष्णु जाधव 

Exit mobile version