Site icon Jan Bharat Samachar

गुरु नानक मेडिकल फ़ाउंडेशन तथा गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कैंप पुणे द्वारा, सकाळ सोशल फ़ाउंडेशन, हिराबाई कावसजी जहांगीर ट्रस्ट एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडू शेट हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

पुणे.गुरु नानक मेडिकल फ़ाउंडेशन तथा गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कैंप पुणे द्वारा, सकाळ सोशल फ़ाउंडेशन, हिराबाई कावसजी जहांगीर ट्रस्ट एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडू शेट हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से आज भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर  सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दत्त मंदिर पंडाल, श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडू शेट हलवाई दत्त मंदिर के सामने आयोजित किया गया था . इसमें नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, नि:शुल्क चश्मा वितरण, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में नागरिकों का अत्यधिक उत्साह देखने को मिला, और हजारों लोगों ने इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस पहल का उद्देश्य समाज के स्वास्थ्य कल्याण को बढ़ावा देना और सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version