Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे मंडल में राष्ट्रीय सिविल डिफेंस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Spread the love

पुणे. मध्य रेल, पुणे मंडल पर उपमहाप्रबंधक एवं कंट्रोलर (सिविल डिफेंस) के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, रेलवे इंस्टीट्यूट पुणे में 01.12.2025 से 06.12.2025 तक विशेष राष्ट्रीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण मंडल आपातकालीन अधिकारी श्री मीणा द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा द्वारा सलामी देने और सिविल डिफेंस ध्वजारोहण से की गई। राष्ट्रीय सिविल डिफेंस एनुअल डे के अवसर पर सिविल डिफेंस टीम द्वारा आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य तथा त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित विभिन्न जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए।

मुख्य प्रदर्शन इस प्रकार रहे:

1. विभिन्न दुर्घटना स्थितियों में बचाव एवं प्राथमिक उपचार

2. भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षित निष्कासन प्रक्रिया

3. मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग से बचाव का प्रदर्शन

4. भूकंप/दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत कार्य

5. CPR एवं फर्स्ट-एड तकनीक का प्रशिक्षण

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सिविल डिफेंस अधिकारी तथा रेलवे कर्मियों की उपस्थिति रही। सभी प्रदर्शन अत्यंत प्रभावी एवं वास्तविक आपातकालीन स्थितियों पर आधारित थे।सिविल डिफेंस टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा ने उनकी सराहना की और पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से सिविल डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त करने और इसे अपने कार्य व दैनिक जीवन में उपयोग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Exit mobile version