Jan Bharat Samachar

भाजपा युवा मोर्चा पिंपरी-चिंचवड शहर के उपाध्यक्ष पद पर मिहिर अरुण झा की नियुक्ति

Spread the love

पिंपरी-चिंचवड .भारतीय जनता युवा मोर्चा, पिंपरी-चिंचवड शहर (जिला) के उपाध्यक्ष पद मिहिर अरुण झा की नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा उन्होंने नियुक्ति पत्रप्रदान करते हुए ,भाजपा युवा मोर्चा पिंपरी-चिंचवड शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इस नियुक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा पिंपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष मा. श्री दिनेश लालचंद यादव एवं भाजपा पिंपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष मा. श्री शत्रुघ्न बापु काटे ने मिहिर अरुण झा को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की आशा व्यक्त की।

अब तक उनके द्वारा किए गए सेवाभावी और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए, राष्ट्रीय स्तर के इस राजनीतिक दल में उन्हें पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए जनसेवा करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के विचारों और कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

Exit mobile version