Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे रेल मंडल पर क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई

Spread the love

पुणे.क्रांतिज्योती सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की 195वीं जयंती पुणे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा ने क्रांतिज्योती सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री पदमसिंह जाधव ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ऑल इंडिया रेलवे एम्प्लॉईज ओबीसी एसोसिएशन के सचिव श्री पी. वी. माली ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पुणे मंडल के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश रंजन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री जयवंत भुजबल द्वारा किया गया।

Exit mobile version