Jan Bharat Samachar

केंद्र, राज्य और मनपा में भाजपा सरकार के कारण पुणे में हुआ व्यापक विकास – मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील

Spread the love

पुणे ; पुणे महानगरपालिका में वर्ष 2017 से 2021 तक केवल पाँच वर्षों के लिए भाजपा सत्ता रही, जबकि महाराष्ट्र राज्य और पुणे मनपा की स्थापना से लेकर लगभग 60 वर्षों तक विरोधी दलों का ही शासन रहा है। ऐसे में विकास पर सवाल उठाने से पहले विरोधियों को अपने 60 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए, ऐसा कड़ी टिप्प्पणी राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुणे शहर में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। कोथरुड विधानसभा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 31 में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार हेतु चौक सभा का आयोजन किया गया था, इस मौके पर उन्होंने नागरिकों से संवाद के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष कुलदीप सावळेकर, प्रभाग क्रमांक 31 के भाजपा उम्मीदवार पृथ्वीराज सुतार, ज्योत्स्ना कुलकर्णी, वासंती जाधव, दिनेश माथवड सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे ।

इस अवसर पर उनोने कहा कि पुणे मनपा में भाजपा को केवल पाँच वर्षों तक सत्ता मिली, लेकिन इसी अल्पकाल में मेट्रो परियोजना, समान जलापूर्ति योजना, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में बसों की उपलब्धता, नदी सुधार परियोजना तथा यातायात जाम से निजात दिलाने हेतु प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर जैसे अनेक विकास कार्य किए गए। कोथरुड क्षेत्र में घर से मेट्रो स्टेशन तक पहुँचने के लिए बस सेवा की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आज विरोधी यह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा के कार्यकाल में विकास नहीं हुआ। जबकि सच्चाई यह है कि महाराष्ट्र की स्थापना और पुणे महानगरपालिका के गठन के बाद लगभग 60 वर्षों तक मनपा में उन्हीं की सत्ता रही। उस दौरान पुणे की स्थिति क्या थी, यह शहरवासी भली-भांति जानते हैं, इसी कारण 2014 से पुणेकरों ने उन्हें लगातार नकारा है। उनके ही कार्यकाल में स्वीकृत और निर्मित विश्वविद्यालय चौक का फ्लाईओवर बाद में तोड़ने की नौबत आई। क्या यही पुणे शहर के विकास की उनकी योजना थी? ऐसा सवाल भी मंत्री पाटील ने उठाया।

Exit mobile version