Jan Bharat Samachar

Ajit Pawar’s plane crash: अजित पवार के विमान हादसे की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग –  अध्यक्ष संदीप खर्डेकर

Spread the love

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र के कर्तृत्ववान उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में मौत हो गई, इस घटना को एक सप्ताह से अधिक हो गया. इस बीच सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर कई लोग बिना किसी ठोस आधार के तरह-तरह की शंकाएं और अफवाहें फैला रहे हैं। इसलिए अजित पवार के विमान हादसे की जांच तेज की जाये। यह संबंध में क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक विस्तृत पत्र लिखा है.

पत्र में कहा गया है कि विमान दुर्घटना का सत्य ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद सामने आ ही जाएगा और राज्य सरकार द्वारा सीआईडी जांच के आदेश देना पारदर्शी व संवेदनशील शासन का प्रतीक है। हालांकि, वर्तमान में सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अनेक लोग बिना किसी ठोस आधार के तरह-तरह की शंकाएं और अफवाहें फैला रहे हैं।

खर्डेकर ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोई विमान के रंग को लेकर भ्रम फैला रहा है, तो कोई यात्रियों की संख्या को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। कहीं फोन कॉल्स और समय को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल प्रसिद्धि और ‘लाइक’ के लिए कुछ लोग जनता में असंतोष और संदेह का माहौल बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, कि आम नागरिकों को फिलहाल अलग रखते हुए, कुछ जिम्मेदार राजनीतिक नेता भी सोशल मीडिया पर संदर्भहीन पोस्ट और बयान दे रहे हैं। चूंकि वे जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उनके पास किसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस पृष्ठभूमि में खर्डेकर ने मांग की है कि सीआईडी जांच का दायरा बढ़ा जाये, एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे करने वालों की भी जांच की जाए, उनके दावों के स्रोत और जानकारी के मूल जनक तक पहुंचा जाए,और यदि कोई अपने दावे सिद्ध नहीं कर पाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई को पूरी तरह जनता के सामने लाना ही दिवंगत नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे समाज में फैल रही शंकाओं का भी अंत होगा।

Exit mobile version