Jan Bharat Samachar

राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता में एमआईटी एडीटी की भाग्यश्री घुले ने जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

पुणे : आर्मी रोइंग नोड में हाल ही में आयोजित 43वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय की डॉ. विश्वनाथ कराड क्रीड़ा अकादमी की खिलाड़ी भाग्यश्री घुले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक अपने नाम किया।इस उल्लेखनीय सफलता के साथ ही भाग्यश्री घुले का चयन कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह शिविर जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

भाग्यश्री एमआईटी एडीटी शिक्षा परिसर स्थित माइर्स एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल जूनियर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्हें विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय रोइंग प्रशिक्षक संदीप भापकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। भाग्यश्री की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय की खेल परंपरा को नई ऊँचाई मिली है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, कार्याध्यक्ष एवं प्र-कुलपति प्रा. डॉ. मंगेश कराड, मायर्स शिक्षण संस्था की सचिव डॉ. स्वाती चाटे-कराड, कुलगुरु डॉ. राजेश एस., कुलसचिव डॉ. महेश चोपड़े, क्रीड़ा विभाग निदेशक प्रा. पद्माकर फड, मायर्स एमआईटी गुरुकुल की परियोजना निदेशक डॉ. ज्योति जोटवानी तथा एमआईटी जूनियर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रिपल शर्मा ने भाग्यश्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाग्यश्री की यह सफलता विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Exit mobile version