Jan Bharat Samachar

कर्वेनगर स्मशानभूमी की बदहाल स्थिति को जल्द ठीक किया जाए _ संदीप खर्डेकर

Spread the love

पुणे : कर्वेनगर स्थित स्मशानभूमी परिसर में खुदाई का काम होने के कारण अंदर जाने का रास्ता काफी संकरा और खतरनाक हो गया है। साथ ही वहां पार्किंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्मशानभूमी की स्थित चिंताजनक है, इसकी मरम्मत जल्द से जल्द की जाए, यह मांग क्रिएटिव फाउंडेशन, पुणे के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर  ने की है। इस संबंध में  संदीप खर्डेकर ने पुणे महानगरपालिका के विद्युत विभाग की मुख्य अभियंता मनीषा शेकटकर को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

संदीप खर्डेकर ने बताया कि हाल ही में एक अंत्यविधी के लिए कर्वेनगर स्मशानभूमी जाने पर वहां अत्यंत खराब स्थिति देखने को मिली।उन्होंने कहा कि परिसर में कलवर्ट का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसलिए संबंधित विभाग को यह काम जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
पत्र में उन्होंने ने यह भी उल्लेख किया गया है कि स्मशानभूमी में विद्युत दाहिनी (इलेक्ट्रिक शवदाह गृह) का काम अधूरा पड़ा हुआ है, वहां निर्माण सामग्री बिखरी हुई है और परिसर में अस्वच्छता भी फैली हुई है। खर्डेकर ने मांग की है कि यह काम किया जाएगा या नहीं तथा इसे पूरा करने में क्या अड़चनें हैं, इस बारे में प्रशासन को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।


उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बदलते समय के अनुसार शहर के सभी स्मशानभूमियों में विद्युत दाहिनी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को इलेक्ट्रिक शवदाह का उपयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु जनजागृति फलक भी लगाए जाएं।
संदीप खर्डेकर ने प्रशासन से मांग की है कि कर्वेनगर स्मशानभूमी के प्रलंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की समयसीमा घोषित की जाए और नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था तत्काल की जाएं।

Exit mobile version