Site icon Jan Bharat Samachar

स्व. हीरालाल जी दुगड की स्मृति में रक्तदान व महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

पुणे : दुगड ग्रुप की ओर से स्व . हीरालाल जी   दुगड की स्मृति में बिबवेवाडी में आयोजित रक्तदान शिविर तथा महिला स्वास्थ्य जांच शिविर बड़े उत्साह और सामाजिक भावना के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं और महिलाओं ने उत्स्फूर्त सहभाग दर्ज कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन जैन श्रावण संघ व जैन सोशल इंटरनेशनल फेडरेशन के चेयरमैन रवींद्र शाह तथा जैन सोशल महाराष्ट्र फेडरेशन के चेयरमैन दिलीप मेहता के हाथों  किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 960 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 300 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में सांसद मेघाताई कुलकर्णी, विधायक भीमराव तापकीर, बाबा शेठ मिसाळ, शहर सुधारणा समिति की अध्यक्षा स्मिताताई वस्ते, पुलिस उपायुक्त मिलिंद मोहिते सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अभय छाजेड, एड. एस. के. जैन, राकेश सांकला, अभय मेहता, मनोज छाजेड, ललित शिंगवी, सुनील नहार, अनिल नहार, पोपट ओसवाल, अनिल भंसाली सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने के लिए हेमंत रायसोनी, महेंद्र सुंदेचा, नरेंद्र बलदोटा, परेश बोरा, राहुल मनोत, राहुल संचेती तथा दुगड ग्रुप के प्रमोद दुगड, प्रवीण दुगड, महेंद्र दुगड, वृषभ दुगड, गौरव दुगड, मनोज दुगड और संदीप दुगड ने विशेष परिश्रम किए।

Exit mobile version