Jan Bharat Samachar

केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ से मिले मंत्री चंद्रकांत पाटील, जल्द स्वास्थ्य होने की कामना

Spread the love

पुणे। केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ की हाल ही में हुई सर्जरी के बाद महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की ,

जानकारी के अनुसार, मुरलीधर मोहोळ को करीब 29 वर्ष पहले कुश्ती खेलते समय पैर में गंभीर चोट लगी थी। उसी चोट के उपचार के लिए हाल ही में उनकी सर्जरी की गई है। उन्होंने एक महीने की आराम करने की सलाह दी गई है।

इस अवसर पर चंद्रकांत पाटील ने डॉक्टरों से भी चर्चा कर मोहोळ की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कहा, “आण्णा, अपनी सेहत का ध्यान रखें और जल्द स्वस्थ होकर पहले की तरह पूरे जोश और उत्साह के साथ जनसेवा के कार्य में सक्रिय हों।”

मुलाकात के दौरान पाटील ने मोहोळ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version