Site icon Jan Bharat Samachar

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि

Spread the love

पुणे : शहीद दिवस के अवसर पर पतित पावन संगठन की ओर से महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कर्वे रोड स्थित सावरकर स्मारक पुणे में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर ने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सजग, सशक्त और संगठित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष राजाभाऊ पाटील, शहराध्यक्ष श्रीकांत शिळीमकर, शहर पालक मनोज नायर, कार्याध्यक्ष गोकुळ शेलार, सरचिटणीस जालिंदर टेमघरे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पतित पावन संगठन के प्रांत सरचिटणीस नितीन सोनटक्के ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए युवाओं को देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया वक्ताओं ने कहा कि मात्र 22 वर्ष की आयु में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन क्रांतिकारियों का स्मरण करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Exit mobile version