Site icon Jan Bharat Samachar

बोपोडी-खड़की क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होगा ; उपमहापौर

Spread the love

 

पुणे : पुणे महानगरपालिका की ओर से बोपोडी और खड़की क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला और पुरुषों के लिए अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने दी है ।

निर्धारित स्थानों में बोपोडी चौक (झंकार मंडल के पास), बोपोडी मेट्रो रेलवे स्टेशन के समीप तथा खड़की रेलवे स्टेशन के सामने (पुराना मुंबई-पुणे महामार्ग) शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को सुलभ और सुव्यवस्थित सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बताया कि यह सुविधाएं क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी और दैनिक जीवन में बड़ी राहत प्रदान करेंगी। इसके साथ ही, खड़की स्थित संविधान चौक (खड़की पुलिस स्टेशन के सामने, ऑल सेंट्स स्कूल के पास) में निर्माणाधीन ‘संविधान स्तंभ’ के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संविधान स्तंभ न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि लोगों को संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक भी करेगा।

निरीक्षण दौरे के दौरान पुणे महानगरपालिका के रोड विभाग के अधिकारी संतोष शहा, मेमाने साहेब और अमोल निकोडे उपस्थित थे। उपमहापौर ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे कार्यों को तेजी देना ही उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी विकास कार्यों को इसी तरह गति दी जाएगी।

Exit mobile version