Site icon Jan Bharat Samachar

4 अप्रैल से शुरू होगी माहेश्वरी प्रीमियर लीग, नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन

Spread the love

पुणे : पुणे जिला माहेश्वरी प्रगति मंडल (जिला युवा समिति) द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग (PMPL) व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 12 अप्रैल के बीच किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, स्वारगेट में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुल डेढ़ लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। यह जानकारी क्रीड़ा अध्यक्ष नीरज धूत ने पत्रकार परिषद में दी। इस मौके पर युवा अध्यक्ष रोनक झंवर, युवा सचिव मनीष मणियार, खेल सचिव गितेश झंवर, कोषाध्यक्ष हिमांशू सोनी सहित अभय करवा, संतोष जाजू, कृष्णा राठी और शुभम मंत्री पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और 19 मैच खेले जाएंगे। इनमें 12 लीग मैच होंगे, जो 12 ओवर के होंगे। 11 अप्रैल को 16 ओवर के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, जबकि 12 अप्रैल को तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल मैच होगा।

प्रतियोगिता में हाई-बाइट चैलेंजर्स, मोल्डर्स, प्रारव पैंथर्स, सारडा स्टैलियन, साइज मास्टर्स स्मैशर्स और स्मैशर योद्धाज जैसी टीमें भाग लेंगी। सभी मैच सुबह 9 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक खेले जाएंगे। विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उपविजेता को 41 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक Behade Buildcon LLP हैं, जिन्होंने लगातार दूसरे वर्ष इस आयोजन को समर्थन दिया है। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष की प्रतियोगिता पहले से अधिक भव्य और रोमांचक होगी।

Exit mobile version