Site icon Jan Bharat Samachar

महात्मा ज्योतिराव फुले द्विशताब्दी जयंती के व्यापक तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Spread the love

पुणे: महात्मा ज्योतिराव फुले की 19 अप्रैल 2026 को होने वाली द्विशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आवश्यक तैयारियों को लेकर उपमहापौर परशुराम वाडेकर की अध्यक्षता में उपमहापौर दालन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महात्मा ज्योतिराव फुले वाडा तथा संबंधित ऐतिहासिक स्थलों के विकास, सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, 19 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2027 तक पुणे महानगरपालिका की ओर से विविध सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया.

उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने महापालिका प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि तय किए गए सभी योजनाओं का कड़ाई से पालन किया जाए और समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं। इस बैठक में प्रदीप आव्हाड (सहायक आयुक्त, विश्रामबाग वाडा कार्यालय), अविनाश सपकाळ (उपायुक्त, घनकचरा व्यवस्थापन), अशोक घोरपडे (मुख्य उद्यान अधीक्षक), डॉ. सुनील आधळे (आरोग्य विभाग), माणिक देवकर (शिक्षण विभाग), डॉ. साधना (आरोग्य विभाग), वर्षाराणी नारनवर (भवन रचना), जयदीप अडसूळ (विद्युत विभाग) और राकेश विटकर (सुरक्षा विभाग) सहित महापालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. इसके इसके साथ ही महात्मा ज्योतिराव फुले समता प्रतिष्ठान की ओर से एड. मोहन वाडेकर, एड. शारदा बाडेकर, एड. नाया शिगाडे, एड. प्रज्वल मोरे, प्रतिमा परदेशी और राकेश नेवासकर भी बैठक में उपस्थित रहे।

Exit mobile version