Site icon Jan Bharat Samachar

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर कल कोथरूड में अभिवादन व संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

पुणे, 14 अप्रैल 2026: भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत चंद्रकांत (दादा) सरस्वती बापू पाटील (उच्च व तकनीकी शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री) द्वारा कोथरूड स्थित निवास स्थान परअभिवादन व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित अतिथियों के साथ अनौपचारिक संवाद का आयोजन भी रखा गया है। इच्छुक नागरिक अपनी सुविधा अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की है। डॉ. आंबेडकर के विचारों को समझने और अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रज्ञा, बुद्धि और करुणा आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन कोथरुड स्थित महात्मा सोसायटी में किया गया, जहां सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी तक डॉ. आंबेडकर के विचार पहुंचाना और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करना ही मुख्य उद्देश्य है।

Exit mobile version