Jan Bharat Samachar

आंबेडकर जयंती पर सकल जैन संघ द्वारा 25,000 से अधिक ताक पैकेट वितरण

Spread the love

पुणे : भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पुणे में सकल जैन संघ, पुणे द्वारा “मानव सेवा परमो धर्म, सर्व धर्म समभाव” के उद्देश्य से एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। जिसके तहत पुणे स्टेशन रोड स्थित बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास उनके अनुयायियों और आम नागरिकों के लिए निःशुल्क ताक (छाछ) और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पुणे की महापौर मंजुषा नागपुरे, राज्यमंत्री चंद्रकांत पाटील तथा विधायक माधुरी मिसाळ की उपस्थिति में किया गया।

इस सेवा अभियान के तहत लगभग 25,000 से अधिक ताक के पैकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सकल जैन संघ के अध्यक्ष अचल जैन सहित हरेश शाह, प्रतीक मालू, अनिल गेलड़ा, समीर जैन, ललित गुंदेशा, सतीश शाह, विनोद सोलंकी, संदीप पारेख, मुकेश छाजेड़, गौतम छाजेड़, बालचंद्र कटारिया, अल्पेश गोगरी, निलेश शाह, पंकज नवलखा, नरेंद्र रामशीना, सुशील राठौड़ एवं समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

“मानव सेवा परमो धर्म, सर्व धर्म समभाव” के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा ताक उपलब्ध कराया गया, जिससे नागरिकों के चेहरों पर खुशी और राहत के भाव देखने को मिले। सकल जैन संघ द्वारा इस पहल ने सामाजिक एकता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Exit mobile version