Jan Bharat Samachar

लक्ष्मी-नृसिंह नवरात्रोत्सव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

पुणे, 19 अप्रैल (प्रतिनिधि): सदाशिव पेठ स्थित नृसिंह मंदिर में लक्ष्मी-नृसिंह नवरात्रोत्सव 2026 के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस उत्सव में कीर्तन, प्रवचन तथा शास्त्रीय संगीत के विविध कार्यक्रमों का लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है।
उत्सव के प्रथम दिन (22 अप्रैल) डॉ. आशिष रानडे और पं. आनंद भाटे ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। वहीं दूसरे दिन (23 अप्रैल) सत्यजीत बेडेकर एवं पं. शौनक अभिषेकी ने गायन प्रस्तुत किया।
आगामी कार्यक्रमों में 24 अप्रैल को ‘गोष्ट इथे संपत नाही’ (अफजलखान वध) यह विशेष प्रस्तुति सारंग मांडके और सारंग भोईरकर द्वारा दी जाएगी। 25 अप्रैल को गायक अतुल खांडेकर का शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन होगा।


रविवार, 26 अप्रैल को डॉ. सलील कुलकर्णी एवं शुभंकर कुलकर्णी ‘धरोहर: वारसा स्वरांचा’ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 27 अप्रैल को डॉ. शंतनू गोखले का संतूर वादन तथा सुयोग कुंडलकर का हार्मोनियम वादन आयोजित किया जाएगा।
28 अप्रैल को अभेद शौनक अभिषेकी का शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन होगा। उत्सव के समापन अवसर पर 30 अप्रैल को ह.भ.प. सदानंदबुवा ताम्हणकर द्वारा श्री नृसिंह जयंती जन्मोत्सव कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।
सभी मुख्य कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 8 बजे आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 5:30 से 7:00 बजे तक ह.भ.प. सदानंदबुवा ताम्हणकर का कीर्तन भी आयोजित किया जा रहा है।

Exit mobile version