Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे में जैन मंदिरों के सुदृढ़ प्रबंधन के लिए सभी मंदिरों का किया जाएगा सर्वेक्षण

Spread the love

पुणे : श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, पुणे द्वारा पुणे जिले में स्थित जैन मंदिरों की व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी जैन मंदिरों की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी और उनकी आवश्यकताओं का सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य अचल जैन ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पे महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश शाह, हसमुख राठौड़, समीर जैन, जयंतीलाल परमार, संदीप पारेख और तुषार पारेख उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस पहल के तहत पुणे जिले के सभी तालुकों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर कार्य की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद सर्वेक्षण के माध्यम से मंदिरों के संचालन में आने वाली विभिन्न समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार और अन्य कारणों से हो रहे पलायन के चलते कई जैन मंदिर सुनसान हो गए हैं, जिससे दैनिक पूजा और व्यवस्थाओं में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। जैन परिवारों की कमी के कारण मंदिरों का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महासंघ ने यह पहल शुरू की है।

Exit mobile version