Site icon Jan Bharat Samachar

पुलिस हवलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

पुणे, प्रतिनिधि:पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई। इस मामले में आरोपी पुलिस हवलदार गणेश कस्पटे को गिरफ्तार किया गया है. अधिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिस हवलदार गणेश कस्पटे (आयु 40 वर्ष) ने एक ठेकेदार से मामले में मदद करने के बदले पहले 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में समझौते के तहत यह राशि 2 लाख रुपये तय की गई। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से संपर्क किया। जांच के दौरान 5 मई 2026 को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।इसके बाद 6 मई 2026 को जाल बिछाकर कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई पुणे शहर के बोट क्लब रोड क्षेत्र में की गई।

Exit mobile version