Site icon Jan Bharat Samachar

सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार को लेकर प्रशासन को उपमहापौर के सख्त निर्देश

Spread the love

पुणे : पुणे शहर में नागरिक सुविधाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में पुणे मनपा प्रशासन सक्रिय है, प्रभाग क्रमांक 8 में बढ़ती स्वच्छता, ड्रेनेज और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने उपमहापौर कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में कचरा व्यवस्थापन, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता, परिसर में पड़े राडा-रोडा को हटाने तथा ड्रेनेज व्यवस्था से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस बैठक में घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त प्रसाद काटकर, परिमंडल 2 के उपायुक्त संतोष वारुळे, उपायुक्त अविनाश सपकाळ, औंध क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त विजय नायकल सहित उपअभियंता, विभागीय स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, मुकादम तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इस मौके पर उपमहापौर वाडेकर ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिसर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और सभी विभाग ईमानदारी तथा जवाबदारी के साथ कार्य करें। इसे साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए ।

Exit mobile version