Site icon Jan Bharat Samachar

डॉ. रेड्डीज़ और नेस्ले हेल्थ साइंस का बड़ा कदम, लॉन्च किया Celevida® GLP+

Screenshot

Spread the love

  अध्ययनों से पता चलता है कि GLP-1/GIP थेरेपी के कारण शरीर की लीन मसलमास में (कुल वजन  में 25–40% तक की कमी) कमीआ सकती है।

 हैदराबाद, भारत;  डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज लिमिटेड (BSE: 500124, NSE: DRREDDY, NYSE: RDY, NSEIFSC: DRREDDY; इसकीसहायक कंपनियों सहित जिसे सामूहिक रूप से “डॉ. रेड्डीज़” कहा जाता है) और नेस्ले इंडिया लिमिटेड (BSE: 500790, NSE: NESTLEIND), जिसे इसके बाद “नेस्ले इंडिया” कहा जाएगा, के संयुक्त उद्यम डॉ. रेड्डीज़ और नेस्ले हेल्थ साइंस लिमिटेड ने आज Celevida®GLP+ के लॉन्च की घोषणा की।यह एकविशेष औरवैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया उत्पाद है, जो भारत में टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे के उपचार के लिए GLP-1/GIP थेरेपी पर चल रहे लोगों में इष्टतम पोषण सेवन और मसलमास के रखरखाव में मदद करता है, ताकि मेटाबॉलिक और फंक्‍शनलस्वास्थ्य बना रहे।

GLP-1/GIP आधारित थेरेपी काअब टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे के उपचारमें अधिक से अधिक इस्‍तेमाल किया जा  रहा है,जिससे रोगियों की उपचारकेउन्नतविकल्पों तक पहुंच बढ़ रही है। ऐसे में दवा से परे एकीकृत ईकोसिस्‍टम तैयार करना निरंतरजरूरी हो गया है। इसमें पोषण, क्लिनिकल निगरानी और दीर्घकालिक रोगीसहायता शामिल होनी चाहिए, ताकि टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे का उपचार ले रहे मरीजों के लिए निरंतर और समग्र स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। इस दृष्टिकोण केएक महत्वपूर्ण भाग  के रूप  में इन थेरेपी से जुड़ी पोषण संबंधी कमियों और मसलहेल्‍थ की चुनौतियों को दूर करनाहै, जिससे समग्र परिणाम बेहतर हो सकें।

एम.वी. रमना, सीईओ, ग्लोबल जेनेरिक्स, डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज लिमिटेड और निदेशक, डॉ. रेड्डीज़ और नेस्ले हेल्थ साइंस लिमिटेड ने कहा, “GLP-1 थेरेपी डायबिटीज और मोटापे के उपचारमें एक महत्वपूर्ण प्रगति है। हालांकि, दवा उपचार से परे मरीजों की सहायता, विशेष रूप से थेरेपी के दौरान पोषण संबंधी कमियों को पूरा करने और मसल हेल्‍थ को बनाए रखने के लिए अभी काफी काम किया जाना है। जब रोगियोंके शरीर की संरचना में बदलाव होता है, तो पर्याप्त पोषक तत्वों का सेवन सुनिश्चित करना और लीन बॉडी मास को बनाए रखना दीर्घकालिक परिणामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। Celevida®GLP+ के साथ हमारा उद्देश्य इस कमी को एक लक्षित, विज्ञान-आधारित पोषण समाधान के जरिए पूरा करना है, जो फार्माकोलॉजिकल थेरेपी का पूरक बनकर मरीजों के दैनिक जीवनमें बेहतर समग्र परिणामों का समर्थन करे। इस प्रतिबद्धता के तहत हम मेटाबॉलिक हेल्‍थके अधिक टिकाऊ और समग्र प्रबंधन को सक्षम बनाने वाली एकीकृत, रोगी-केंद्रित समाधानों को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।

वरिष्ठ भारतीय क्लिनिकल विशेषज्ञोंके अनुसार GLP-1/GIP थेरेपी के दौरान मसलका क्षयएक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला जोखिम है। शोध बताते हैं कि GLP-1 और डुअल GLP-1/GIP थेरेपी के दौरान कुल वजन  में 25-40% कीकमी लीन बॉडी मास के रूप  में होती है। (1,2).विशेषज्ञों का माननाहै कि भारतीयों में यह जोखिम और अधिक है क्योंकि यहां मसलका बेसलाइन लेवल पहले से ही कम और बॉडी फैट अधिक होता है, (3) साथ ही औसतन 0.6 ग्राम/किलोग्राम/दिन(4) का कम प्रोटीन सेवन इसे और बढ़ा देता है। इससे मसलको बचाना न सिर्फ महत्वपूर्ण बल्कि दीर्घकालिक मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हो
जाता है।

क्लिनिकल और विशेषज्ञों की आम सहमति के अनुसार, वजन घटने के दौरान मसलको बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन 1.2–1.5 ग्राम/किलोग्राम/दिन तक बढ़ाने की सलाह दी जाती है, जो सहीपोषण सहायता की आवश्यकता को रेखांकित करता है(5)।

इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए, Celevida®GLP+ को जाने-मानेएंडोक्राइनोलॉजिस्ट और डायबिटोलॉजिस्ट की मदद से वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है, ताकि GLP-1/GIP थेरेपी पर चल रहे लोगों में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सके और मसल मास व फंक्‍शन का बचाव किया जा सके। इसका फॉर्मूलेशन फास्ट-अब्जॉर्बिंग व्हे प्रोटीन आइसोलेट (WPI) पर आधारित है, जो आसानी से  पच  जाता है और GLP-1/GIP थेरेपी के दौरान होने वाली गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा की स्थिति में भी उपयुक्त है।  Celevida®GLP+ 100 ग्राम में 48 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है, साथ ही 100% RDA (अनुशंसित आहार अलाउंस) ब्रांच्ड-चेन अमीनो एसिड (BCAAs) भी देता है। इसमें विटामिन A, D और कैल्शियम सहित 27 आवश्यक पोषक तत्व भी शामिल हैं।  डॉ. रेड्डीज़ और नेस्ले हेल्थ साइंस की डायबिटीज के लिए विशेषक्ष पोषण के क्षेत्र में पहले से ही मजबूत उपस्थिति है, जो Celevida® डायबिटीज न्यूट्रिशन के जरिए समग्र डायबिटीज उपचारमें सहायता करता है। यह फॉर्मूलेशन 24 घंटे तक ब्लड ग्लूकोज को कंटोल में रखने और HbA1c स्तर (6)को कम करने में नैदानिक रूप से प्रभावी साबित हुआ है, और इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स(7) इसे दीर्घकालिक मेटाबॉलिक प्रबंधन के लिए उपयुक्त बनाता है। Celevida® GLP+ 350 ग्राम के पैक में फार्मेसी, रिटेल स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Exit mobile version