Site icon Jan Bharat Samachar

महाराष्ट्र बोर्ड ने जून-जुलाई 2026 पूरक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

Spread the love

पुणे : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जून-जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (12वीं) तथा माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र (10वीं) पूरक परीक्षाओं का संभावित समय-सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षा पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण मंडलों के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 12वीं की लिखित परीक्षा मंगलवार, 16 जून 2026 से बुधवार, 8 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। वहीं 10वीं की लिखित परीक्षा मंगलवार, 16 जून 2026 से मंगलवार, 30 जून 2026 तक चलेगी। इसके अलावा प्रायोगिक, श्रेणी, तोंडी तथा आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं भी इसी अवधि में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 मई 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी।

विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर उपलब्ध समय-सारणी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की अपील भी बोर्ड की ओर से की गई है।

Exit mobile version