- पहले साल में बड़ी संख्या में फ्लैट बिक गए है, और समय पर डिलीवरी करने के लिए साइट पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ।
- कंपनी अब अपने विस्तार की योजना के तहत मांजरी, पिसोली, वाघोली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट शुरू करके अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।
पुणे, : प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कासाग्रैंड ने पुणे में अपने कामकाज का एक साल पूरा कर लिया है और इस अवसर पर पश्चिम भारत में अपने विस्तार यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का जश्न मनाया है। 2025 में पुणे बाजार में प्रवेश करने के बाद कंपनी ने अप्पर खराड़ी के पास कासाग्रैंड कॅलेडियम प्रोजेक्ट शुरू किया और शहर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह प्रोजेक्ट आधुनिक डिजाइन बेहतर जीवनशैली पर आधारित घर देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पहले ही साल में इस प्रोजेक्ट के फ्लैट्स बड़ी संख्या में बिक चुके है।
इस खास मौके पर कासाग्रैंड ने एक विशेष ऑफर भी घोषित किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 2 बीएचके फ्लैट खरीदने पर 7.5 लाख रुपये तक और 3 बीएचके फ्लैट खरीदने पर 10 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी ।
2.8 एकड़ में बना कासाग्रैंड कॅलेडियम सिंगापुर-स्टाइल आर्किटेक्चर से प्रेरित एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। इसमें 334 बड़े और सुंदर डिजाइन वाले 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स शामिल हैं। आधुनिक शहरी जीवन को ध्यान में रखते हुए यहां 110 से अधिक खास सुविधाएँ दी गई हैं। इनमें 1,800 वर्ग फीट का रूफटॉप इन्फिनिटी पूल, 13,500 वर्ग फीट का क्लब हाउस, और फिटनेस, खेल, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएँ शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में 2 एकड़ खुली जगह है और 30,000 वर्ग फीट हरियाली विकसित की गई है, जिससे रहने वालों को शांत और ताज़ा वातावरण मिलता है। अप्पर खराड़ी के तेजी से विकसित हो रहे रेजिडेंशियल क्षेत्रों में स्थित होने के कारण यहां से आईटी, विद्यालय, महाविद्यालय, अस्पताल और व्यावसायिक क्षेत्रों तक अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है। इसलिए यह प्रोजेक्ट घर खरीदने वालों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिलहाल समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए साइट पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
पुणे में एक साल पूरा होने के मौके पर कासाग्रैंड ने कासाग्रैंड कॅलेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कासाग्रैंड के पुणे डिवीजन के डायरेक्टर जगमोहन टी और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम पुणे की पारंपरिक ढोल-ताशा की धुन के साथ मनाया गया। मेहमानों के लिए विशेष फेटा बांधने की व्यवस्था भी की गई थी। इसके साथ ही पुणे में कंपनी के एक साल के सफर का विशेष वीडियो दिखाया गया और कई आकर्षक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।
इस सफलता पर बोलते हुए कासाग्रैंड के पुणे जोन के डायरेक्टर जगमोहन टी ने कहा, “पुणे में हमारा पहला सफल वर्ष पूरा करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह दक्षिण भारत से बाहर हमारे प्रवेश को दर्शाता है। पिछले 22 वर्षों में हमने घर खरीदारों के बीच एक भरोसेमंद और सफल डेवलपर के रूप में अपनी पहचान बनाई है, और विभिन्न क्षेत्रों में हमारी बढ़ती प्रगति इसका प्रमाण है। इसी तरह, पुणे हमारे विकास सफर का एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है, और हम गुणवत्तापूर्ण घर और बेहतर जीवनशैली अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रोजेक्ट्स को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है, और हम आने वाले वर्षों में पुणे शहर और पश्चिमी बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने की उम्मीद रखते हैं।”
पुणे में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए, कासाग्रैंड ने शहर में 20,000 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस भी खरीदा है। यह रणनीतिक निवेश कंपनी की पुणे बाजार के प्रति लंबे समय तक काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे ग्राहकों के साथ बेहतर संपर्क होगा, कामकाज अधिक प्रभावी बनेगा और कुल मिलाकर सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
पुणे में पहले साल में मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद कासाग्रैंड अब शहर के प्रमुख रेजिडेंशियल क्षेत्रों में अपने विस्तार पर ध्यान दे रही है। कंपनी मांजरी, पिसोली, वाघोली और अन्य तेजी से विकसित हो रहे स्थानों में नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रही है, जहाँ बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है और घरों की मांग भी लगातार बढ़ रही है।
दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ कासाग्रैंड ने देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी अब तक 180 से अधिक प्रोजेक्ट विकसित कर चुकी है और 88 मिलियन वर्ग फुट से अधिक निर्माण कार्य प्रगति पर है | चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर और पुणे जैसे शहरों में कंपनी ने आधुनिक डिजाइन वाले रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। भारत में विस्तार के साथ-साथ कासाग्रैंड ने हाल ही में दुबई में कासाग्रैंड हर्मिना प्रोजेक्ट शुरू करके अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कदम रखा है। इससे कंपनी के वैश्विक विस्तार के लक्ष्य को और मजबूती मिली है। देश और विदेश में विस्तार करते हुए कासाग्रैंड हमेशा गुणवत्ता, आधुनिक और नए प्रोजेक्ट, पारदर्शिता, ग्राहक संतुष्टि और समय पर डिलीवरी जैसे अपने मुख्य मूल्यों पर कायम रहती है।
कासाग्रैंड कॅलेडियम प्रोजेक्ट महाराष्ट्र (RERA) रेरा के तहत पंजीकृत है और इसका (RERA) रेरा नंबर P52100080302 है।

