Site icon Jan Bharat Samachar

पूर्व विधायक दीप्तीताई चौधरी ने पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम विभाग) के अध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार

Spread the love

पुणे : आज पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम विभाग) के अध्यक्ष पद का कार्यभार पूर्व अध्यक्ष अरविंद शिंदे से दीप्तीताई चौधरी ने कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री के. सी. वेणुगोपाल के आदेश तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सपकाळ की मंजूरी से पूर्व विधायक दीप्तीताई चौधरी की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर नगरसेवक रफिक शेख, सुनील शिंदे, पूर्व नगरसेवक अजित दरेकर, मेहबूब नदाफ, चंद्रशेखर कपोते, राजेंद्र भुतडा, बालासाहेब अमराळे, प्राची दुधाने, राजाभाऊ कदम, सेवादल प्रमुख लतेंद्र भिंगारे, अजीज सय्यद, सोशल मीडिया अध्यक्ष गुलाम हुसेन खान, सुरेश नांगरे, फिरोज शेख, मुन्ना खंडेलवाल, ऋग्वेदिता सपकाळ, हर्षद हांडे, वैभव डांगमाळी, एड. ताम्हणकर विनोद चौरे, नितीन वायदंडे, कुशल चव्हाण, गणेश साळुंके, राजू बजेरी, राजेश जाधव, भारत पवार, राहुल वंजारी, बबन गोल्डे, स्नेहा रेणूसे, अनवर पठाण, सुंदर ओव्हाळ, विकास कांबळे, अनवर शेख, महेश पवार, विक्रम शहाणे, विजय सरोदे, सेल्वराज एन्थोनी, विल्सन मैसी, भोला वांजळे, गणेश गुगळे आदि उपस्थित थे।

आज कांग्रेस भवन में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में बोलते हुए अरविंद शिंदे ने कहा,“मेरे जैसे कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी ने पुणे जैसे शहर का अध्यक्ष पद दिया, यह मेरे जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है। अध्यक्ष रहते हुए मैंने शहर के निष्ठावान और सामान्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नगरसेवकों को साथ लेकर पिछले चार वर्षों में ईमानदारी से पार्टी का काम किया और कांग्रेस पार्टी के नगरसेवकों की संख्या बढ़ाई। इस दौरान अनेक ज्ञात-अज्ञात कार्यकर्ताओं और नेताओं का सहयोग मिला, जिससे मैं पार्टी की जिम्मेदारी संभाल सका।”

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीप्ती चौधरी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता से लेकर पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने तक की मेरी यात्रा में अनेक लोगों ने मेरा साथ दिया। पार्टी के प्रति ईमानदारी से किए गए कार्य का फल आज मुझे अध्यक्ष पद के रूप में मिला है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला, सतेज उर्फ बंटी पाटील, निरीक्षक विनोद सुलतानपुरी तथा पुणे शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। मैं कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करूंगी। साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा देने के लिए सामान्य कार्यकर्ताओं और नेताओं के विचारों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करूंगी।” इसके बाद पुणे शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लतेंद्र भिंगारे तथा पुणे शहर कांग्रेस ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष द. स. पोळेकर ने दीप्तीताई का सत्कार कर उन्हें आगे के कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version