पुणे : जैन युवा क्रिकेट लीग 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह गंगाधाम चौक स्थित जय जिनेंद्र प्रतिष्ठान-नजुश्री हॉल में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में हुआ। इस क्रिकेट लीग में 16 पुरुष एवं 8 महिला टीमों सहित कुल 24 टीमों ने भाग लिया। युवा खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में इस लीग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिसमे लगभग 1,200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण प्रक्रिया से भाग लिया, जबकि आवश्यक खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन मात्र 10 मिनट में पूरा हो गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक श्री संजय राठौड़ (राठौड़ ज्वेलर्स) तथा ट्रॉफी प्रायोजक श्री संतोष जैन के हाथों किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों तथा जर्सी, गेंद, कैप, मैदान, डगआउट और अन्य विभिन्न श्रेणियों के प्रायोजकों का सम्मान किया गया। साथ ही सभी सहभागी टीमों की क्रमवार घोषणा भी की गई। युवक महासंघ पुणे के संस्थापक अध्यक्ष श्री अचल जैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरेश शाह ने मंच से सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर ललित गुंदेशा, सतीश शाह, विजय राठौड़, संपत जैन, भद्राचार्य देश बाफना, किशोर जैन, दिशांक जैन, ललित मूथा, मयूर गांधी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर जैन, नितीन जैन, धीरज शाह, गौरव ओसवाल, शैलेश छाजेड़, मुकेश छाजेड़, ललित ओसवाल, कुणाल गांधी, हर्षद ओसवाल, मयूर ओसवाल, जितेंद्र जैन, पंकज धुमावत और अमित जैन का विशेष सहयोग रहा।
सभी मैच शनिवार और रविवार को आयोजित किए गए हैं तथा प्रतियोगिता का समापन आज होगा।नीना ओसवाल के नेतृत्व में धीर फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो दिनों के लिए एम्बुलेंस एवं मेडिकल किट की व्यवस्था भी की गई।कार्यक्रम के समापन पर समिति के अचल जैन ने कहा कि युवाओं को एक मंच पर लाने, उनमें उत्साह, एकता और संगठन की भावना विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार के युवा-हितैषी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।