Jan Bharat Samachar

जैन युवा क्रिकेट लीग 2026 का शानदार समापन

Spread the love

जय जिनेंद्र प्रतिष्ठान (नजुश्री), गंगाधाम चौक द्वारा आयोजित

पुणे। जय जिनेंद्र प्रतिष्ठान (नजुश्री), गंगाधाम चौक द्वारा आयोजित जैन युवा क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस क्रिकेट महोत्सव में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 16 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोढा इवेंट चैंपियंस और नाकोडा थंडर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोढा इवेंट चैंपियंस ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में नाकोडा थंडर की टीम 8 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 69 रन ही बना सकी और लोढा इवेंट चैंपियंस ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय राठोड, दिशांक जैन, ललित ओसवाल, धीरज जैन, भादेश बाफना, सनी जैन, उत्तम जैन सहित समीर जैन, नितीन जैन, गौरव ओसवाल, शैलेश छाजेड, गौतम छाजेड, कुणाल गांधी, हर्षद ओसवाल, मयूर ओसवाल, जितेंद्र जैन, पंकज धुमावत और अमित जैन सहित पूरी आयोजन समिति ने विशेष योगदान दिया। लगभग एक महीने की मेहनत और टीमवर्क के बाद यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महिला वर्ग में रिती परमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऋषी बागरेचा को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया। खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए कप्तान रितू परमार ने अपना बेस्ट बैटर पुरस्कार देशना ओसवाल और बेस्ट बॉलर पुरस्कार रिनाल बांब को समर्पित किया। उपविजेता नाकोडा थंडर की टीम मालिक नीना ओसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया। विजेता टीम के मालिक जितेश लोढा टीम की जीत से बेहद उत्साहित नजर आए।

पुरुष वर्ग के फाइनल में अरिहंत स्ट्राइकर्स और 1XL के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए 1XL की टीम 7.4 ओवर में मात्र 46 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अरिहंत स्ट्राइकर्स ने 5.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 47 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

पुरुष वर्ग में सिद्ध जोधावत को प्लेयर ऑफ द मैच, अगम शाह को बेस्ट बैटर एवं प्लेयर ऑफ द सीरीज, चेतन जैन को बेस्ट बॉलर तथा जय ओसवाल को बेस्ट फील्डर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सभी पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक नरेशजी राठोड और सुनीताजी राठोड के हाथों प्रदान किए गए। संतोष ग्रुप के संतोषजी जैन द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि टॉस की प्रक्रिया जयराज ग्रुप के राजेशजी शाह के हाथों संपन्न हुई।

आयोजन प्रमुख अचल जैन ने सभी खिलाड़ियों, प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। हरेश शाह ने घोषणा की कि युवाओं को मंच उपलब्ध कराने और समाज को जोड़ने के उद्देश्य से यह क्रिकेट लीग भविष्य में हर वर्ष आयोजित की जाएगी।

विजेता अरिहंत स्ट्राइकर्स के मालिक मयूर जैन ने ट्रॉफी जीतने पर खुशी जाहिर की, जबकि उपविजेता 1XL के मालिक धीरज जैन ने फोन पर अपनी टीम को बधाई दी।

Exit mobile version