Site icon Jan Bharat Samachar

4 जून को कई इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद

Spread the love

पुणे : गोखलेनगर पंपिंग स्टेशन की मुख्य जलवाहिनी को जोड़ने के कार्य के कारण बुधवार, 4 जून 2026 को शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। पुणे महानगरपालिका ने नागरिकों से आवश्यक पानी का पहले से संग्रह करने और सहयोग करने की अपील की है।
पानी आपूर्ति प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में गोखलेनगर, औंध, बोपोडी, पुणे विश्वविद्यालय परिसर, लॉ कॉलेज रोड, बीएमसीसी कॉलेज रोड, भोसलेनगर, सेनापति बापट रोड, भांडारकर रोड, प्रभात रोड, पौड रोड तथा चतुःश्रृंगी टैंक क्षेत्र के खड़की, चिखलवाड़ी, सानेवाड़ी, आनंदपार्क, सकाळनगर, चव्हाणनगर, नेहरूनगर और सिंध सोसायटी शामिल हैं।
मनपा प्रशासन के अनुसार गुरुवार, 5 जून को सुबह पानी की आपूर्ति देर से और कम दबाव के साथ होने की संभावना है। नागरिकों से पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने का अनुरोध किया गया है।

Exit mobile version