पुणे: सारसबाग के सामने स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री महालक्ष्मी, श्री महासरस्वती, श्री महाकाली और श्रीविष्णु की उत्सव मूर्तियों की धान्य तुला (अन्न तौल) का आयोजन किया गया। इस विशेष धार्मिक एवं सामाजिक उपक्रम के तहत एकत्रित समस्त धान्य विभिन्न अनाथालयों को वितरित किया जाएगा।यह कार्यक्रम ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक विश्वस्त राजकुमार अग्रवाल तथा प्रमुख विश्वस्त अमिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के विश्वस्त प्रवीण चोरबेले, हेमंत अर्नाळकर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अधिक मास के दौरान श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूरे माह धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिन्हें श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। धान्य तुला के माध्यम से मंदिर प्रशासन ने धार्मिक परंपरा को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की है। मंदिर की ओर से एकत्रित अन्न जरूरतमंदों और अनाथालयों में रहने वाले बच्चों को प्रदान किया जाएगा।

