Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे में कैंसर हीलर सेंटर का शुभारंभ, महाराष्ट्र में पांचवां केंद्र शुरू

Spread the love

पुणे । महाराष्ट्र में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैंसर हीलर सेंटर ने पुणे में अपना नया केंद्र शुरू किया है। इसके साथ ही देशभर में सेंटरों की संख्या 30 और महाराष्ट्र में पांच हो गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्ण ने बताया कि नए केंद्र का उद्देश्य मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, व्यक्तिगत उपचार योजना, नियमित फॉलो-अप और समग्र मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सके और बार-बार यात्रा की आवश्यकता कम हो।
आईसीएमआर-एनसीडीआईआर की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2026 में महाराष्ट्र में कैंसर के 1.30 लाख से अधिक नए मामलों का अनुमान है। तंबाकू सेवन, मोटापा और अस्वस्थ जीवनशैली को इसके प्रमुख जोखिम कारक माना गया है।
डॉ. कृष्ण ने कहा कि समय पर जांच, सही सलाह और मरीज-केंद्रित देखभाल कैंसर उपचार की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पुणे केंद्र के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शुरुआती पहचान को प्रोत्साहित करने और मरीजों को उनके घर के निकट बेहतर चिकित्सा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version