Jan Bharat Samachar

शहरभर में धूमधाम से मनाई गई राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती

Spread the love

पुणे: राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर पुणे महानगरपालिका में स्थापित उनके छायाचित्र पर पुणे महानगरपालिका की ओर से महापौर मंजुषाताई नागपुरे एवं उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने पुष्पहार अर्पित की गई । इस अवसर पर विपक्ष के नेता निलेश निकम, मराठा सेवा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कोडरे, नगरसेवक निलेश अल्हाट, नगरसेवक पुरोहित, नगर सचिव योगिताताई भोसले सहित मराठा महासंघ के अनेक पदाधिकारी, मनपा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

गुडलक चौक पर राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई, दिनभर हुआ लड्डू वितरण

पुणे: रयत के राजा एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर डेक्कन स्थित गुडलक चौक में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने राजर्षि शाहू महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें अभिवादन अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति बी. जी. कोळसे पाटील, विपक्ष के नेता निलेश निकम, अधिवक्ता मोहन वाडेकर, मुकुंद काकडे, रवि रणसिंग, विकास देशपांडे, अरुण मुजावर, पूर्व सनदी अधिकारी मुश्रीफ साहब, संतोष पवार, संदीप ताम्हणकर सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज के सामाजिक न्याय, शिक्षा, आरक्षण और बहुजन कल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्साह के साथ मनाई राजर्षि शाहू महाराज की जयंती

पुणे: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) पुणे शहर की ओर से आरक्षण के जनक एवं सामाजिक न्याय के महानायक राजर्षि शाहू महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजर्षि शाहू महाराज की प्रतिमा पर पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर तथा नगरसेविका हिमाली कांबळे ने पुष्पहार अर्पित की ।कार्यक्रम में पार्टी के शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, नगरसेवक निलेश आल्हाट, महासचिव महिपाल वाघमारे, महासचिव श्याम सदाफुले, बसवराज गायकवाड, संतोष खरात, कालिदास गायकवाड, चिंतामण जगताप, अतुल भालेराव, अर्जुन आल्हाट, चांदणी गायकवाड, अंकिता भालेराव, संजय पटनपल्लू, शशिकांत मोरे, खंडू शिंदे, निलेश रोकडे, अयूब जहागीरदार, अक्षय अवसरमल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने राजर्षि शाहू महाराज के सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और आरक्षण के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version