Site icon Jan Bharat Samachar

‘केतन का सिर कुचला हुआ था… लोग रो रहे थे, सिया शांत थी’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का दावा

Spread the love

पुणे: केतन मर्डर केस में हर रोज नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। केतन की रेस्क्यू करने वाली टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने दावा किया है कि केतन की खोपड़ी कुचली हुई थी, उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं और हाथ-पैर भी कई जगह चोट थीं। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद बाकी लोग मदद के लिए चिल्ला रहा थे, लोग रो रहे थे लेकिन सिया गोयल शांत खड़ी थी।

गायकवाड़ ने बताया कि शव को जंगल के रास्ते बाहर लाया गया। 18 जून की सुबह 10:30 बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी। रेस्क्यू ऑपरेशन दोपहर 12:30 तक चला और करीब 1:30 बजे शव एंबुलेंस में पहुंचाया गया था।

सिया के भाई से पुलिस की पूछताछ

पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, साहिल चेतन को जानता था। उनसे बताया कि चेतन और सिया की दोस्ती क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।

ऐसे करीब आए सिया और चेतन

साहिल गोयल ने पुलिस को बताया कि लिया उसके साथ क्रिकेट मैच देखने जाती थी और वहीं पहली बार चेतन से मुलाकात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, बाद में पिछले साल एक कॉमन दोस्त की दीवाली पार्टी में वे फिर मिले, जिसके बाद वे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला है कि जनवरी से अब कर उनके बीच 2000 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई है और इन कॉल्स की कुल अवधि लगभग 238 घंटे है।

Exit mobile version