पुणे, श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहळा 8 जुलाई 2026 को श्री क्षेत्र आळंदी से प्रस्थान करेगा। पालखी यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में 11 से 15 जुलाई तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी जितेंद्र डुडी ने पालखी मार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने के आदेश जारी किए हैं।
पुणे से सासवड (11 से 13 जुलाई):
11 जुलाई को सुबह 2 बजे से 13 जुलाई की रात 12 बजे तक पुणे से दिवेघाट और बोपदेव घाट मार्ग होकर सासवड जाने वाली सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान वाहन खडी मशीन चौक–कात्रज–कापूरहोळ मार्ग से जाएंगे। वहीं, सासवड से पुणे आने वाले वाहनों को गराडे–खेड–शिवापूर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
सासवड–जेजुरी–वाल्हे (13 से 14 जुलाई):
13 जुलाई को सुबह 2 बजे से 14 जुलाई की रात 12 बजे तक पुणे से सासवड–जेजुरी–वाल्हे–नीरा तथा नीरा से पुणे आने-जाने वाले वाहनों को झेंडेवाडी–पारगाव मेमाणे–सुपे–मोरगाव–नीरा मार्ग का उपयोग करना होगा।
वाल्हे से लोणंद (15 जुलाई):
15 जुलाई को सुबह 2 बजे से शाम 5 बजे तक पुणे से सासवड–जेजुरी–वाल्हे–नीरा तथा नीरा से पुणे की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए सासवड–जेजुरी–मोरगाव मार्ग वैकल्पिक मार्ग रहेगा।
लोणंद से फलटण (15 से 18 जुलाई):
15 से 18 जुलाई के दौरान लोणंद और फलटण से पुणे आने वाली तथा पुणे से लोणंद एवं फलटण जाने वाली सभी वाहनों की आवाजाही शिरवळ मार्ग से कराई जाएगी।
जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने नागरिकों से अपील की है कि पालखी सोहळा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
[6:03 pm, 29/06/2026] Tiwari Sir:

