Site icon Jan Bharat Samachar

नसरापुर दुष्कर्म-हत्या मामला: फैसले पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने जताया संतोष

Oplus_16908288

Spread the love

पुणे:  नसरापुर में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुणे सत्र न्यायालय द्वारा दोषी भीमराव कांबले को मृत्युदंड दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध “दुर्लभ से दुर्लभतम” श्रेणी का था और न्यायालय का निर्णय समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करने वाला है।
चंद्रकांत पाटिल ने अपने बयान में कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को त्वरित, निष्पक्ष और त्रुटिरहित जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने मजबूत साक्ष्य जुटाकर मामले को प्रभावी ढंग से अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर दोष सिद्ध हुआ और न्यायालय ने दोषी को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से स्पष्ट संदेश गया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध जघन्य अपराध करने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
चंद्रकांत पाटिल ने मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित एजेंसियों तथा न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समन्वित प्रयासों से पीड़िता के परिवार को न्याय मिल सका।

Exit mobile version