Site icon Jan Bharat Samachar

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश शेळके एवं कार्यकारिणी का सम्मान

Spread the love

पुणे;  विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश शेळके एवं नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों के साथ-साथ आम नागरिकों और पत्रकारों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी।
क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने कहा कि पुणे श्रमिक पत्रकार संघ की नई टीम जनहित और पत्रकार हित में कार्य करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करेगी। वहीं आम्ही सारे ब्राह्मण के भालचंद्र कुलकर्णी तथा परशुराम हिंदू सेवा संघ के विश्वजीत देशपांडे ने आश्वासन दिया कि सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत सभी संस्थाएं पत्रकार संघ के कार्यों में हरसंभव सहयोग करेंगी।

कार्यक्रम में पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के सरचिटणीस हिरा सरवदे, उपाध्यक्ष योगेश बोरसे एवं किशोर बरकाले, कोषाध्यक्ष प्रसाद पानसे, चिटणीस राहुल देशमुख, संजय सपकाळे सहित कार्यकारिणी सदस्य उद्धव धुमाळे, सुशांत राऊत, ज्ञानेश्वर फड, तुषार झरेकर, गोपाल गुरव, मिलिंद शुक्ल, सचिन वाघमारे तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में अखिल ब्राह्मण मध्यवर्ती संस्था (नाशिक, पुणे केंद्र) के विश्वनाथ भालेराव, उद्यम विकास सहकारी बैंक के संचालक मनोज नायर, दिनेश भिलारे तथा वारजे-कर्वेनगर प्रभाग समिति की अध्यक्ष एवं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर संदीप खर्डेकर और मंजुश्री खर्डेकर ने उमेश शेळके का पुणेरी पगड़ी, शॉल और स्वामी समर्थ की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। वहीं भालचंद्र कुलकर्णी ने उन्हें ‘सहकार महर्षी’ और ‘ब्राह्मण रत्न’ पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा विश्वजीत देशपांडे, विश्वनाथ भालेराव, मनोज नायर एवं दिनेश भिलारे ने भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर नई कार्यकारिणी का अभिनंदन किया।

Exit mobile version