Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे में एकदिवसीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक साधकों ने लिया ध्यान का अनुभव

Spread the love

पुणे। वाघोली स्थित सीजंस बैंक्वेट हॉल में 11 जुलाई  को एकदिवसीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 50 साधकों ने भाग लेकर विभिन्न ध्यान प्रयोगों और ओशो की अमृतवाणी का लाभ प्राप्त किया।

शिविर का शुभारंभ प्रातः सुबह 8 बजे गुरु वंदना से हुआ। इसके बाद भजन, नृत्य और ध्यान पर आधारित आध्यात्मिक सत्रों की शुरुआत नाद ब्रह्म ध्यान से की गई। दूसरे सत्र में डिवाइन साउंड हीलिंग चक्र मेडिटेशन का आयोजन हुआ, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत प्रभावशाली और आत्मिक शांति प्रदान करने वाला अनुभव बताया।

शिविर के संचालन में स्वामी दर्शन सिंह, स्वामी हिमांशु, स्वामी संदीप भाऊ मुंगसे तथा प्रसिद्ध तबला वादक सोहम श्याम गोराने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने ध्यान साधना के विभिन्न आयामों से साधकों को परिचित कराया और आध्यात्मिक जीवन में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला।

पूरे दिन चले इस शिविर में उपस्थित साधकों ने उत्साहपूर्वक सभी ध्यान प्रयोगों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ओशो के विचारों और अमृतवाणी के माध्यम से आत्मचिंतन, आंतरिक शांति और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के ध्यान शिविर लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Exit mobile version