Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे फेस्टिवल के अध्यक्ष बने कृष्णकुमार गोयल

Spread the love

पुणे। पुणे फेस्टिवल के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश कलमाडी के निधन के बाद ट्रस्टियों की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिवंगत सुरेश कलमाडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। इसी दौरान सर्वसम्मति से कृष्णकुमार गोयल को पुणे फेस्टिवल का नया अध्यक्ष, मीरा कलमाडी को चेयरपर्सन तथा डॉ. सतीश देसाई को सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी पुणे फेस्टिवल की संरक्षक (पैट्रन) बनी रहेंगी। इसके अलावा सुभाष सणस को उपाध्यक्ष, एडवोकेट अभय छाजेड को मुख्य संयोजक तथा डॉ. सतीश देसाई को सचिव के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक के रूप में भी पुनर्नियुक्त किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद सुरेश कलमाडी ने पिछले 37 वर्षों से सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान भव्य पुणे फेस्टिवल का आयोजन कर शहर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई। अब उनके बाद इस गौरवशाली परंपरा को उसी उत्साह और भव्यता के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नई टीम पर होगी। सभी ट्रस्टी, समिति प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश के आशीर्वाद से इस विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस वर्ष 38वां पुणे फेस्टिवल 14 से 25 सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक, कला और पर्यटन से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

Exit mobile version